स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में भटिंडा वॉटरफॉल के तीन साहसी गोताखोर श्री मनोरंजन कुमार बाउरी, श्री नितेश कुमार महतो एवं श्री लखीराम बाउरी को सम्मानित किया गया।
इन साहसी गोताखोरों ने भटिंडा फॉल घूमने आए पश्चिम बंगाल के एक महिला एवं एक पुरुष पर्यटक, जो वॉटरफॉल में फिसल गए थे, को अपनी जान की परवाह किए बिना अदम्य साहस एवं तत्परता का परिचय देते हुए पानी से सकुशल बाहर निकाला था।
