आज दिनांक 14.08.2025 को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर धनबाद स्टेशन पोर्टिको मंल देश के विभाजन की विभीषिका को दर्शाती एक चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया l इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय बालेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र डॉ० के. एम. सिंह एवं अवकाश प्राप्त रेलकर्मी श्री सतेन्द्र शर्मा तथा श्री शंकर ठाकुर का मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा स्वागत किया गया, तत्पश्चात श्री सतेन्द्र शर्मा द्वारा प्रदर्शनी के आयोजन का उद्घाटन किया गया |
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा डॉ० के. एम. सिंह, अवकाश प्राप्त रेल कर्मचारियों, मंडल के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों सहित उपस्थित सभी लोगों को संबोधित किया गया तथा उन्होंने देश के विभाजन की विभीषिका को दर्शाती चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया | कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया |





