अवैध खनिज लदे 2 टाटा 407, एक ट्रैक्टर व एक हाइवा जब्त

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले में खनिज पदार्थों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए खनन टास्क फोर्स ने बीती रात कारवाई करते हुए अवैध खनिज लदे 2 टाटा 407, एक ट्रैक्टर व एक हाइवा जब्त किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खनन पदाधिकारी श्री रितेश राज तिग्गा ने बताया कि बीती रात अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार के नेतृत्व में जिला खनन पदाधिकारी, खान निरीक्षक श्री श्याम नन्दन सिंह, श्री राजकुमार दास, श्री ब्रह्मदेव यादव एवं पुलिस बल के साथ औचक छापामारी अभियान चलाया गया।

इसमें हीरापुर के झारखंड मैदान के पास एक ट्रैक्टर तथा 2 टाटा 407 बिना परिवहन चलान के बालू लदा पाया गया।

अभियान की अगली कड़ी में बलियापुर के पहाड़पुर के पास बिना चालान का स्टोन चिप्स लदा एक हाइवा पकड़ा गया।

सभी वाहनों को नियम संगत कारवाई के लिए जब्त कर उस क्षेत्र के थाना को सौंप दिया गया है। जबकि बालू लदे वाहनों पर संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment