गया पुल अंडरपास में समतलीकरण कार्य आरंभ

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर गया पुल अंडर पास का मरम्मती कार्य आज मध्य रात्रि से शुरू हुआ।

पथ निर्माण विभाग ने अंडरपास के श्रमिक चौक से बैंक मोड की ओर जाने वाले हिस्से में काम शुरू किया। इस हिस्से को जेसीबी मशीन लगाकर समतलीकरण कार्य किया जा रहा है।

सड़क की समतलीकरण करने के बाद सीमेंट कंक्रीट के पेवर ब्लॉक लगाए जाएंगे। इस दौरान अंडरपास में वन-वे लागू किया गया है। इस हिस्से में काम पूरा होने के बाद‌ बैंक मोड़ से श्रमिक चौक वाले हिस्से में काम शुरू किया जाएगा।

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment