Breaking News

बिजली के तार पर से हटायी पेड़ की डाली

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर भूली के आजाद नगर की गफ्फार कॉलोनी में बिजली के तार पर लटकी एक पेड़ की सुखी डाली को आज हटा दिया गया।

इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आजाद नगर की गफ्फार कॉलोनी में बिजली के तार पर एक पेड़ की डाली लटकी है। पेड़ की डाल सुख चुकी थी और बिजली के तार के सहारे टिकी हुई थी। इससे कभी हादसा होने की संभावना थी।

उपायुक्त ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) को तत्काल बिजली के तार पर लटकी पेड़ की सुखी डाली हटाने का निर्देश दिया। जिसके बाद जेबीवीएनएल ने उक्त स्थान पर अपनी टीम भेजकर बिजली के तार पर से पेड़ की सुखी डाली हटाई।

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment