Breaking News

धनबाद: जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन 18 दिसंबर को, ऑन-स्पॉट समाधान का प्रयास

Share This News

धनबाद: पुलिस महानिदेशक (DGP) के निर्देश पर 18 दिसंबर को राज्य के सभी 24 जिलों में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत धनबाद जिले के पांच स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी सिटी एसपी अजीत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।

शिविर के स्थान इस प्रकार हैं:1. बाघमारा अनुमंडल: कतरास स्थित राजस्थानी धर्मशाला।2. सिंदरी अनुमंडल: जोरापोखर स्थित टाटा कम्युनिटी हॉल, डिगवाडीह।3. निरसा अनुमंडल: निरसा पॉलिटेक्निक कॉलेज।4. डीएसपी हेडक्वार्टर 1 एवं 2: अल इकरा कॉलेज, टुंडी-गोविंदपुर रोड।5. डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर क्षेत्र: अभय सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय, हीरापुर।

समस्याओं का समाधान:सिटी एसपी अजीत कुमार ने बताया कि शिविर में जनता की समस्याओं का ऑन-स्पॉट समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। जटिल मामलों में कम से कम समय में उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा।

पुलिस सेवाओं की जानकारी:शिविर के दौरान लोगों को जीरो एफआईआर, ऑनलाइन एफआईआर, डायल 112, और डायल 1930 जैसी सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, साइबर ठगी के प्रति लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।

मुख्य उद्देश्य:कार्यक्रम का मकसद जनता को पुलिस सेवाओं के प्रति जागरूक करना और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करना है।

बाइट: अजीत कुमार, सिटी एसपी”शिविर में समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास होगा। जटिल मामलों को न्यूनतम समय में हल किया जाएगा। साथ ही पुलिस सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाएगी।”धनबाद पुलिस ने शिविर की तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि अधिक से अधिक लोग इस अभियान का लाभ उठा सकें।

Leave a comment