Breaking News

अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिख कर दी जानकारी, पटना से चलाई गई हैं 17 नई ट्रेनें

Share This News

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद गिरधारी यादव को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के रेलवे नेटवर्क का अभूतपूर्व विकास हुआ है। वर्ष 2014 के बाद यहां लगभग 1,900 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण हुआ। 2025-26 में राज्य को रिकॉर्ड 10,066 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया।

बिहार में 13 वंदे भारत एक्सप्रेस, 5 अमृत भारत एक्सप्रेस और एक नमो भारत रैपिड रेल का परिचालन प्रारंभ किया गया है। साथ ही मोदी जी की सरकार ने 2014 के बाद पटना से दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई के लिए 17 ट्रेनें चलाई हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गिरधारी यादव को लिखे गए पत्र में उन ट्रेनों की सूची की संलग्न की है, जिनका परिचालन पटना से होता है। इन ट्रेनों में शामिल हैं।

  1. सहरसा – आनंद विहार एक्सप्रेस (15529/15530)
  2. मालदा टाउन – आनंद विहार एक्सप्रेस (13429/13430)
  3. पटना – बैंगलोर प्रीमियम एक्सप्रेस (22353/22354)
  4. जयनगर – लोकमान्य तिलक जनसाधारण एक्सप्रेस (15547/15548)
  5. नाहरलगुन – नई दिल्ली एक्सप्रेस (22411/22412)
  6. पटना – मुंबई सीएसटीएम सुविधा एसी एक्सप्रेस (22355/22356)
  7. अगरतला – आनंद विहार एक्सप्रेस (14019/14020)
  8. पटना – बांद्रा टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस (22913/22914)
  9. अगरतला – आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस (20501/20502)
  10. मधुपुर – आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस (12235/12236)
  11. पटना – बनासवाड़ी हमसफर एक्सप्रेस (22353/22354)
  12. आनंद विहार – मधुपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22465/22466)
  13. आनंद विहार – मधुपुर हमसफर एक्सप्रेस (22459/22460)
  14. गोड्डा – लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (22311/22312)
  15. लोकमान्य तिलक – सहरसा अमृत भारत एक्सप्रेस (11015/11016)
  16. राजेंद्र नगर – नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस (22361/22362)
  17. बापूधाम मोतिहारी – आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस (15567/15568

Leave a comment