यक्ष्मा नियंत्रण समिति ने की 86 लोगों की जांच

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार जिला यक्ष्मा नियंत्रण समिति ने आज कनकनी स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में शिविर लगाकर 86 लोगों की एक्स-रे जांच की। वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक सह चेयरमैन, भारतीय रेडक्रॉस समिति, धनबाद श्री कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 2 दिन में सभी की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके … Read more

उपायुक्त ने सुनी आम नागरिकों की शिकायतें

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के पाथरडीह, धैया, बाघमारा, तोपचांची, टुंडी, कतरास, सिंदरी, बरवाअड्डा, भूली, धनसार, कलियासोल, जोड़ापोखर, धनबाद सहित अन्य क्षेत्र से आए लोगों की शिकायते सुनीं। जनता दरबार में अवैध कब्जा हटाने, जमीन हड़पने के उद्देश्य से जबरन बुनियाद काटने, … Read more

ईरान को ट्रंप की सख्त चेतावनी, होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव

डेस्क: अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने Iran को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि यदि उसने Strait of Hormuz में तेल के जहाजों की आवाजाही में बाधा डालने की कोशिश की, तो United States उसकी कड़ी सैन्य प्रतिक्रिया देगा। यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब Iran और Israel के बीच बढ़ते … Read more

गोमो में प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिंहा ने संभाला हरिहरपुर थाना प्रभारी का पदभार

धनबाद: जिले के गोमो स्थित हरिहरपुर थाना में सोमवार को प्रशिक्षु आईपीएस अंकित सिंहा ने नए थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभाला। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद … Read more

मानदेय और स्थायीकरण की मांग को लेकर मनरेगा कर्मचारियों का धरना

धनबाद। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना में बड़ी संख्या में कर्मचारी एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष यासीन अंसारी ने बताया कि केंद्र और राज्य … Read more

महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण

नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद आगामी 18 मार्च 2026 को शपथ ग्रहण करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों … Read more

19 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, रांची से चल रहा था इलाज।

धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरलीनगर इलाके से मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहाँ 19 वर्षीय युवक अमित कुमार खेत्रोपाल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन के अनुसार अमित पिछले … Read more

CISF स्थापना दिवस पर वीर जवानों को नमन और शुभकामनाएं

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी वीर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन। देश की सुरक्षा और महत्वपूर्ण औद्योगिक संस्थानों की रक्षा में आपका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और सराहनीय है। अपने कर्तव्य के प्रति आपकी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। सीआईएसएफ के … Read more

महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

भारत की महान समाज सुधारक, शिक्षिका और महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन और विनम्र श्रद्धांजलि। उन्होंने ऐसे समय में समाज में शिक्षा का दीप जलाया, जब महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षा से दूर रखा जाता था। अनेक सामाजिक बाधाओं और विरोधों का सामना करते हुए उन्होंने … Read more

रजरप्पा मंदिर घटना की निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

झरिया: झारखंड के प्रसिद्ध सिद्धपीठ रजरप्पा मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट किए जाने की घटना को लेकर युवा संगठन, झरिया ने गहरी नाराजगी जताई है। संगठन ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सम्मान बनाए रखना प्रशासन … Read more