पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री ददई दूबे जी के निधन पर गहरा शोक

Share This News

धनबाद के पूर्व सांसद, झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री, मज़दूरों की आवाज़ और समाजसेवी आदरणीय ददई दूबे जी के निधन के समाचार से समूचा क्षेत्र शोकाकुल है। उनका जाना सार्वजनिक जीवन और विशेष रूप से श्रमिक वर्ग के लिए अपूरणीय क्षति है।

ददई दूबे जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन श्रमिकों, गरीबों और वंचित वर्गों के हक़ की लड़ाई में समर्पित किया। वे एक सशक्त जनप्रतिनिधि, कुशल प्रशासक और जन-जन के अभिभावक रहे। उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार तथा अनुयायियों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दें।

शत् शत् नमन। विनम्र श्रद्धांजलि।

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment