“भाजपा ने हुल दिवस का किया अपमान: झामुमो का राज्यव्यापी विरोध”

Share This News

आज दिनांक 3/07/25 को रणधीर वर्मा चौक, धनबाद में केन्द्रीय निर्देशानुसार झामुमो धनबाद जिला समिति द्वारा जिला अध्यक्ष श्री लक्खी सोरेन एवं जिला सचिव मन्नू आलम जी के नेतृत्व में भोगनाडीह में भाजपा द्वारा साजिश के तहत हेमंत सरकार को बदनाम करने,उपद्रव फैलाने , आदिवासी से आदिवासीयों को लड़वाने के प्रयास के खिलाफ भाजपा का पुतला दहन किया गया।

मौके पर जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कहा कि जब भाजपा राजनीति रूप से माननीय हेमंत सोरेन को रोक नहीं पाई तो बौखलाहट में अब झारखण्ड को अशांत करने का प्रयास कर रही हैं, संथाल सहित झारखण्ड के सभी आदिवासियों को आपस में लड़वाना चाहतीं हैं, परंतु उनके मंसूबों में प्रशासन ने पानी फेर दिया है दो व्यक्तियों को अभी पुलिस द्वारा पकड़ा गया हैं पुलिस की जांच जारी हैं निश्चित तौर पर मुख्य साजिशकर्ता के रूप में भाजपा के बड़े चेहरे सामने आएंगे।

मौके पर जिला सचिव मन्नू आलम ने कहा भाजपा आदिवासी विरोधी हैं भाजपा समाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास हमेशा से करतीं आईं हैं हूल दिवस हम सभी केलिए एक गौरवपूर्ण दिन होता हैं उस दिन भाजपा साजिश रच कर झारखण्ड में लोगों को लड़वाने का प्रयास करतीं परंतु प्रशासन के मुस्तैदी से बहुत बड़ी घटना को होने से रोक दिया जाता हैं तथा भाजपा के घिनौने चेहरे को बेनकाब करती हैं हम सभी इस साज़िश कि निंदा करते हैं। भाजपा कुछ भी कर ले वो झारखण्ड में वापसी नहीं कर पाएंगी।

मौके पर केन्द्रीय मिडिया पेनेलिस्ट सह केन्द्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा ने कहा कि भोगनाडीह की घटना ने भारतीय जनता पार्टी की चाल चरित्र और चेहरा को उजागर किया है। सिद्धू कानू के वंशज मंडल मुर्मू अब भारतीय जनता पार्टी के लिए मात्र एक मोहरा हैं जिसका इस्तेमाल राजनीतिक लाभ लेने के लिए बीजेपी हर बार किया है । झारखंड के अमर वीर शहीदों का इस्तेमाल करना उन्हें अपमानित करना और वो भी हूल दिवस जैसे पवित्र दिन पर, स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी झारखंड को मणिपुर बनाना चाहती है। लेकिन ,झारखंड अब हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में काफी मजबूत है।इस षड्यंत्र के पीछे कौन-कौन था अभी छानबीन चल रही है ,कई भाजपा नेता बेनकाब होंगे।

मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य रमेश टुडू, जग्गू महतो, जिला उपाध्यक्ष अजय रवानी, कालीचरण महतो,सह सचिव तपन तिवारी, संगठन सचिव मनोज रवानी, महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, सचिव रामू मंडल, मीना हेम्ब्रम,राजू प्रमाणीक,समीर रवानी, राज आनंद सिंह, आकाश रवानी सूरज महतो, टिंकू सरकार, उमाशंकर चौहान,आजाद महतो, कुणाल पांडेय, सन्नी सोरेन,मोकीम अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें।

कुसुम न्यूज़ रिपोर्ट

Leave a comment