Breaking News

आज चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला कमिटी के तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था

Share This News

आज चित्रगुप्त महापरिवार बोकारो जिला कमिटी के तरफ से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद के बिधायक चित्रांश राज सिन्हा जी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में चित्रांश अमितेश सहाय जी उपस्थित होकर अपने बिचार प्रकट किए।द्वीप प्रज्वलित कर एवं पहलगाम में हुए शहीदों के याद में दो मिनट मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
बोकारो जिला के सभी श्री चित्रगुप्त पूजा कमिटियों के साथ साथ कमिटी के स्थापना से जुड़े सभी चित्रांशों को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अपने अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले बच्चों को भी मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी के लिए दोपहर में भोजन का भी व्यवस्था किया गया था।
इस आयोजन को सफल बनाने में जयशंकर जयपुरियार, भैया प्रीतम अंबषषट,अरुण सिन्हा,संजय सिन्हा, रतन सिन्हा आदि कमिटी के सदस्यों का काफी योगदान रहा।
इस आयोजन में शामिल होने के लिए धनबाद से अमितेश सहाय, रबि भूषण श्रीवास्तव, संजय बख्शी, प्रमोद लाला, प्रभाकर प्रसाद, बबलू सहाय, डबलू सहाय, डाक्टर बी के सिन्हा, आशीष सिन्हा, अजय श्रीवास्तव, मनोज कुमार श्रीवास्तव, संजीव रंजन, सुधांशु सिन्हा, राजेश सिन्हा, रजनीश लाभ, अरविंद श्रीवास्तव, प्रियंका कुमारी, राजीव श्रीवास्तव, पंकज सिन्हा, बिजय सिन्हा, प्रीतम सिन्हा, डाक्टर सरोज कुमार सिन्हा, अंजनी श्रीवास्तव आदि अनेक लोग शामिल होकर इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किए।

Leave a comment