धनबाद: झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा समापन एवं सरकार की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को समाहरणालय स्थित सभागार में समारोह आयोजित कर 15 स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार आयोजित समारोह में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अरविंद कुमार ओझा, अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा और जिला शिक्षा अधीक्षक शालिनी डुंगडुंग ने नवनियुक्त आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें कक्षा छह से आठ तक के भाषा शिक्षक के रूप में सुमन कुमारी, प्रसन्ना कुमार मंडल, बलराम महतो, गौतम कुमार महतो, गजाला रूही, विनीता कुमारी, निखत यास्मीन, शम्मा प्रवीण, जन्मेजय महतो, गीता कुमारी, नकुल चंद्र महतो और नरगिस जहां शामिल हैं। वहीं गणित एवं विज्ञान विषय के लिए मनोज कुमार रवानी, प्रवीण कुमार लाल दास और शांति कुमारी को नियुक्ति पत्र दिया गया।