Breaking News

भगवान महावीर के 2553वें मोक्ष दिवस पर धैया जैन समाज ने चढ़ाया निर्वाण लाडू,दीपोत्सव के बाद भक्ति में डूबा पूरा क्षेत्र

Share This News

धनबाद:धैया क्षेत्र के जैन धर्मावलम्बियों ने सोमवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2553वां मोक्ष कल्याणक (निर्वाण दिवस) बेहद श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। इस पावन अवसर पर समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से भगवान महावीर को निर्वाण लाडू अर्पित किया।

भक्तिभाव से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

मोक्ष कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सुबह से ही जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावीर के भव्य अभिषेक और शांतिधारा के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना की और विश्व शांति की कामना की।

पूजा संपन्न होने के बाद मंत्रोच्चार के बीच भगवान को निर्वाण लाडू चढ़ाया गया।

धूमधाम से मनी दीपावली, रोशनी से नहाए घर

इससे पूर्व, बीते कल पूरे धैया जैन समाज ने दीपावली का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया। समाज के सभी लोगों ने अपने-अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों और दीयों से बेहद खूबसूरत तरीके से रोशन किया था। चारों तरफ उत्सव और उमंग का माहौल देखा गया।

IIT धनबाद के छात्रों सहित समाज के गणमान्य लोग रहे मौजूद
धार्मिक और सांस्कृतिक रंग में सराबोर इस दो दिवसीय कार्यक्रम में समाज के लोगों के साथ-साथ युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर मुख्य रूप से सुरेंद्र जैन, संजय गोधा, प्रमोद जैन, सुशील बाकलीवाल, विनोद जैन, मनीष शाह, विनीत जैन, रेणु जैन, रिद्धि गोधा, करुणा गोधा और भारती जैन उपस्थित थीं।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण आईआईटी (IIT) धनबाद के छात्र-छात्राएं रहे, जिन्होंने इस पूरे आयोजन में शामिल होकर जैन समाज के साथ मिलकर खुशियां बांटीं।

Leave a comment