नया बाजार काली पूजा में कुंभनाथ सिंह और उदय प्रताप सिंह ने की शिरकत, मां काली से मांगी खुशहाली

Share This News

हिंदू-मुस्लिम एकता और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल है नया बाजार एवं न्यू स्टेशन पूजा समिति

धनबाद: नया बाजार काली पूजा समिति की ओर से आयोजित काली पूजा समारोह में समाजसेवी कुंभनाथ सिंह और श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दोनों अतिथियों ने फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने चुनरी ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद दोनों अतिथियों ने विधि-विधान से मां महाकाली की पूजा-अर्चना कर कोयलांचलवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर कुंभनाथ सिंह और उदय प्रताप सिंह ने कहा ने कहा कि नया बाजार काली पूजा समिति और न्यू स्टेशन पूजा समिति हिंदू-मुस्लिम एकता एवं सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल पेश करती हैं। दोनों समुदायों के बीच त्योहारों के दौरान देखने को मिलने वाला आपसी भाईचारा, सहयोग और प्रेम भारतीय संस्कृति की वास्तविक खूबसूरती को दर्शाता है। कहा की ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मां काली से पूरे कोयलांचल में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
इस वर्ष नया बाजार काली पूजा समिति की ओर से आकर्षक पूजा पंडाल के साथ भव्य विद्युत सज्जा की गई थी, जो श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। पंडाल एवं आकर्षक रोशनी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे।
मौके पर राजेश कुमार श्रीवास्तव, रमेश प्रसाद, बापी दा, परवेज खान, स्वामी श्रीवास्तव, अमित दा, पापई, राजा खान, विशाल प्रसाद, बिक्की, मन्नत, शकील एवं राहुल सहित समिति के अन्य सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Leave a comment