धनबाद: 08.11.26
आज धनबाद मंडल के सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री सुनील कुमार द्वारा धनबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 13351 एक्सप्रेस के पेंट्रीकार एवं कोचों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान ट्रेन में साफ-सफाई, खानपान व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया । साथ ही स्टेशन के खानपान स्टॉलों पर अग्नि सुरक्षा एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं तथा पार्सल कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान संबंधित कर्मचारियों एवं संचालकों को सुरक्षा, स्वच्छता और बेहतर यात्री सेवा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
धनबाद मंडल