धनबाद: आनंद मंगल द्वारा आयोजित भव्य दीपोत्सव मेला 27 एवं 28 अक्टूबर का आयोजन बहुत सफल रहा इस सफलता पर आनंद मंगल की अध्यक्ष अलका मित्तल और संस्था की रिद्धि गोधा ने इस दीपोत्सव मेले में देश के विभिन्न शहरों से आए सभी स्टॉल्स ऑनर और शहरवासियों को धन्यवाद दिया।
मेले में होम डेकोर, भगवान जी की आकर्षक पोशाकें, साड़ियाँ, सूट, चादरें, दीये, दीपावली की सजावट के सामान तथा विभिन्न प्रकार के खान-पान की वस्तुएँ उपलब्ध थीं । नेल्स बाय प्रिया नेल्स अकैडमी की ओनर प्रिया और मेकअप आर्टिस्ट आरसी गुप्ता ने कहा कि यहां पर स्टॉल लगाना बहुत ही यादगार एवं शानदार अनुभव था। लोगों का काफी रिस्पांस मिला। आनंद मंगल की रिद्धि गोधा ने कहा
आनंद मंगल का दीपोत्सव केवल खरीदारी का मेला नहीं, बल्कि समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मेले से होने वाली आय का उपयोग संस्था के सामाजिक कार्यों में किया जाता है। धनबाद के बारामुरी में संस्था एक स्कूल संचालित करती है, जहाँ 100 से अधिक बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक वर्ष की शुरुआत में लगभग 150 जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा के लिए किताबें एवं कॉपियाँ उपलब्ध कराई जाती हैं, जिन पर प्रति बालिका लगभग ₹5,000 खर्च किए जाते हैं।
महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आनंद मंगल द्वारा बारामुरी और पुराना बाजार में ब्यूटीशियन, मेहंदी, कंप्यूटर एवं सिलाई की प्रशिक्षण कक्षाएँ भी संचालित की जाती हैं, ताकि महिलाएँ हुनर सीखकर आत्मनिर्भर बन सकें।