Breaking News

नीरज कुमार की ऐतिहासिक जीत पर जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने दी बधाई

Share This News

पटना में आवास पर पहुंचकर गुलदस्ता भेंट किया, जीत पर जताई खुशी

धनबाद: धनबाद जदयू के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने बुधवार को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी सीट पर नीरज कुमार की शानदार एवं ऐतिहासिक जीत पर उनके आवास पहुंचकर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने नीरज कुमार को गुलदस्ता भेंट कर अपनी शुभकामनाएं दीं।
पिंटू कुमार सिंह ने नीरज कुमार की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे उनके प्रति समर्थकों के विश्वास और जनसमर्थन का प्रतीक बताया। उन्होंने नीरज कुमार के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे आगे भी जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।

Leave a comment