Breaking News

शाहनवाज हुसैन के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुईं धनबाद की पत्रकार प्रीति पूजा

Share This News

नवदंपती को दिया आशीर्वाद, सुखमय एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की

धनबाद: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन और रेणु हुसैन के पुत्र के निकाह के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पीएसओआई क्लब में आयोजित स्वागत समारोह में धनबाद की पत्रकार प्रीति पूजा शामिल हुईं। शाहनवाज हुसैन के पुत्र का विवाह हरियाणा के जगाधरी से कांग्रेस विधायक मोहम्मद अकरम खान की पुत्री अफशां अकरम खान के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रीति पूजा ने नवविवाहित जोड़े से मुलाकात कर उन्हें आशीर्वाद दिया तथा सुखमय, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई गणमान्य लोग नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचे। स्वागत समारोह में पारिवारिक आत्मीयता और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला। देश की विभिन्न हस्तियों की उपस्थिति ने समारोह को खास बना दिया।

Leave a comment