धनबाद कोर्ट परिसर में सोमवार को बड़ा बवाल हो गया. आरोप है कि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आर पीएफ)के लोग सादे लिबास में एक अधिवक्ता के साथ कोर्ट परिसर में मारपीट की है. अधिवक्ता के चेंबर में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया गया है.
इसकी सूचना मिलने के बाद अधिवक्ता एकजुट हो गए और घटना स्थल पर उनके पहुंचने पर अन्य जवान तो भाग गए लेकिन एक को पकड़ लिया गया है. धनबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी के अनुसार इसकी सूचना तत्काल एसएसपी को दी गई . एसएसपी ने धनबाद थाने को घटनास्थल पर भेजा.कई थानों के पुलिस भी पहुंच गई थी.
अधिवक्ताओं ने जिस कथित जवान को पकड़ा था, उसे पुलिस अपने साथ थाना ले गई है. राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि यह तो पूरी तरह से गैरकानूनी है. उन्होंने इसे न्यायपालिका पर हमला बताया है. मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह लोग थाना जा रहे हैं. और कौन-कौन लोग अधिवक्ता के साथ मारपीट में शामिल है,हम उनकी पहचान और कार्रवाई की मांग करते हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. अधिवक्ता धनबाद थाने में जुटे हुए हैं.किसी मामले में आरोपी को अधिवक्ता आत्मसमर्पण कराने जा रहे थे,इसी बीच घटना हुई है.अधिवक्ता आक्रोश में हैं
कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट