आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की उपस्थिति में बालिकाओं के लिए आयोजित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण से संबंधित सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।
राज्य परियोजना कार्यालय के निदेशानुसार जिले के 100 सरकारी विद्यालयों, जिनमें से 50 मध्य विद्यालय एवं 50 उच्च विद्यालय होंगे, 16 पीएम श्री विद्यालय बालिका विद्यालय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण संचालित किया जाना है। इसी कार्यक्रम के क्रियान्वयन के क्रम में 50 मध्य विद्यालय हेतु ताइक्वांडो एवं 50 उच्च विद्यालय हेतु कराटे प्रशिक्षण के आयोजन से संबंधित सहमति पत्र पर जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री अभिषेक झा एवं संबंधित प्रशिक्षण संघ के सचिवों ने हस्ताक्षर किए।
इस प्रशिक्षण से लगभग 12000 छात्राएं लाभान्वित होंगी। प्रशिक्षण तीन माह के लिए चलाया जाएगा। प्रति माह 12 सत्रों का आयोजन किया जाएगा तथा प्रत्येक सत्र 2 घंटे का होगा। प्रशिक्षण की समाप्ति पर छात्राओं को संस्था की ओर से अनुभव प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने निर्देश दिया की प्रशिक्षण सही तरीके से एवं ससमय संचालित किया जाए जिससे छात्राओं को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।
मौके पर प्रभाग प्रभारी डॉ मीतू सिन्हा, धनबाद जिला ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि पवन कुमार बरनवाल, कराटे संघ की सचिव पेमोला देवी और ताइक्वांडो संघ के सचिव कमलेश पांडे उपस्थित रहे।