स्वच्छता पखवाड़ा-2026 एवं SCDPM 6.0 के छठे दिन धनबाद मंडल में चला विशेष स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा अभियान |

Share This News

धनबाद: 06.10.26

आज दिनांक 06.10.26 को ‘स्वच्छता पखवाड़ा-2026’ एवं SCDPM 6.0 (Special Campaign 6.0) के छठे दिन धनबाद रेल मंडल में स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं को लेकर स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया गया | इस दौरान मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेल परिसरों में साफ-सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ स्टेशन परिसरों में स्थित खाद्य एवं वेंडर स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया गया | निरीक्षण के क्रम में स्टॉलों पर बिक्री किए जा रहे डिब्बाबंद एवं पैक्ड खाद्य पदार्थों की एक्सपायरी डेट, FSSAI लाइसेंस, पैकेजिंग तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की गई | वेंडरों को स्टॉल एवं उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों को स्वच्छ एवं सुरक्षित तरीके से परोसने के सख्त निर्देश दिए गए | इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता वाला भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ रेलवे परिसरों में स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा के मानकों को सुनिश्चित करना है |

Leave a comment