डांडिया की धुन पर झूमीं 101 महिलाएं, जया सिंह व सुनैना किन्नर ने किया डांडिया नाइट का उद्घाटन

Share This News

किड्ज केयर स्कूल व खुशियों की उड़ान ने सजाई भव्य डांडिया नाइट

धनबाद। किड्ज केयर स्कूल एवं खुशियों की उड़ान एनजीओ संस्था के संयुक्त तत्वावधान में भव्य डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 101 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और डांडिया की मनमोहक धुनों पर जमकर थिरकीं। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति और उत्साह से पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
कार्यक्रम का आयोजन किड्ज केयर स्कूल की प्रिंसिपल रिया सिंह एवं खुशियों की उड़ान एनजीओ की अध्यक्ष सरिता सिंह, सचिव निहारिका सिंह के संयुक्त प्रयास से किया गया। दोनों संस्थाओं की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को मनोरंजन के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना था, इसके अलावा यह महिला सशक्तिकरण को भी दर्शाता है।
डांडिया नाइट में संगीत, नृत्य और मनोरंजन के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों की भी व्यवस्था की गई थी। महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं आकर्षक पुरस्कारों ने आयोजन में चार चांद लगा दिए।
रिया सिंह और सरिता सिंह ने कहा कि महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और उनके उत्साह को देखकर आयोजन की सफलता का एहसास होता है। उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा भविष्य में भी शिक्षा, सामाजिक सेवा और महिला सशक्तिकरण से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।
भव्य डांडिया नाइट ने शहर में एकता, उमंग और महिला शक्ति का खूबसूरत संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे यादगार बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से रिया सिंह, सरिता सिंह, निहारिका सिंह के अलावा मंजू पांडे, सपना ओझा, बिभा प्रसाद एवं रेनू गुप्ता की मुख्य भूमिका रही।

Leave a comment