धनबाद:- धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन (ESTD 2012) के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। आज दिनांक 02 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को बैंक मोड़ स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स हॉल में आयोजित वार्षिक आम बैठक एवं द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2026-28) में लोकतंत्र की अद्भुत मिसाल देखने को मिली।
दीप प्रज्वलन और गर्व के साथ राष्ट्रगान से शुरू हुए इस महापर्व में सैकड़ों फोटोग्राफर सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
लोकतंत्र का पर्व, एकता की जीत:
एसोसिएशन के उज्जवल भविष्य के लिए तीन पदों पर कड़ा मुकाबला हुआ, जिसका परिणाम फोटोग्राफर एकता की जीत के रूप में सामने आया।
चुनाव परिणाम – जनता ने दिया स्पष्ट जनादेश:-
- अध्यक्ष पद – निर्विरोध निर्वाचन:
श्री मनीष शाह को सभी सदस्यों ने एक स्वर में अपना नेता माना और उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। यह उनके कुशल नेतृत्व पर अटूट विश्वास का प्रतीक है। - सचिव पद – कर्मठता की जीत:
इस पद पर कांटे की टक्कर में श्री रंजीत जायसवाल (सदस्य संख्या-93) ने अपने प्रतिद्वंदी श्री सूरज कुमार रवानी को 29 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।
श्री रंजीत जायसवाल को 65 वोट मिले, जबकि श्री सूरज कुमार रवानी को 36 वोट प्राप्त हुए। - कोषाध्यक्ष पद – अनुभव पर भरोसा:
कोषाध्यक्ष पद पर श्री प्रकाश कुमार (सदस्य संख्या-84) ने 59 वोटों के विशाल बहुमत से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
श्री प्रकाश कुमार को 80 वोट मिले, जबकि श्री ब्रजेश कुमार झा को 21 वोट मिले। यह जीत उनके 7 वर्षों के ईमानदार अनुभव पर सदस्यों की मुहर है।
गरिमामयी उपस्थिति:
इस पूरे चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में श्री अभिजीत भट्टाचार्य, श्री मृत्युंजय प्रसाद, श्री सुभाष सरावगी एवं श्री संजय कुमार ने अहम भूमिका निभाई। वहीं, इस अवसर पर DDPTA के पूर्व अध्यक्ष श्री सुनील कुमार सिंह एवं BMCC के सम्मानित पदाधिकारी श्री प्रमोद कुमार गोयल एवं श्री लोकेश अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री मनीष शाह, सचिव श्री रंजीत जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष श्री प्रकाश कुमार को प्रमाण-पत्र और पुष्प-गुच्छ देकर जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया गया।