कांग्रेस बचाओ समिति के आवासीय कार्यालय में सादगी से मनाई गई जयंती

Share This News

गांधी -शास्त्री जयंती पर विचारों पर जीवन में उतारने का संकल्प

धनबाद: कांग्रेस बचाओ समिति धनबाद जिला के संयोजक राजेश्वर सिंह यादव के आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं ‘जय जवान, जय किसान’ के उद्घोषक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती सादगीपूर्ण समारोह में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
समारोह में वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों, आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा समाज में उनके विचारों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश तथा शास्त्री जी का सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा का आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में कांग्रेस बचाओ समिति के संयोजक राजेश्वर सिंह यादव, समन्वयक सह दुमका लोकसभा प्रभारी रविन्द्र वर्मा, श्रीराम चौरसिया, संजय जायसवाल, कामता पासवान, अवधेश पासवान, हिमायु रजा, प्रीतम रवानी, अमरनाथ प्रसाद, विजय यादव, रामजी भगत, सुरेन्द्र सिंह, राजकुमार पाण्डेय, मो. मनउवर, जनक लाल, बिरेंद्र यादव, हरेन्द्र पाण्डेय, विंध्याचल यादव, भास्कर झा, हीरा सिंह, राहुल महतो समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि सभा के उपरांत समिति की बैठक भी हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांग्रेस बचाओ समिति धनबाद जिला की एक विस्तृत बैठक आयोजित कर संगठन की आगामी रणनीति एवं कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Leave a comment