गांधी-शास्त्री जयंती पर कार्तिक हाड़ी ने किया श्रद्धा-सुमन अर्पित, सत्य, अहिंसा और जनसेवा के मार्ग पर चलने का आह्वान

Share This News

धनबाद:झरिया चिल्ड्रन पार्क में 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेता सह हाड़ी जाति समाज सुधार समिति सामाजिक संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष कार्तिक हाड़ी ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को याद किया।
कार्तिक हाड़ी ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया, जबकि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल कायम की। आज की युवा पीढ़ी को दोनों महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें यह संदेश देता है कि सच्चाई और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए भी समाज में बड़ा परिवर्तन लाया जा सकता है। वहीं शास्त्री जी का सादगीपूर्ण जीवन और देश के प्रति समर्पण सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और जिम्मेदारी की प्रेरणा देता है।
कार्तिक हाड़ी ने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम केवल जयंती मनाने तक सीमित न रहें, बल्कि गांधी जी के स्वच्छता एवं सामाजिक सद्भाव और शास्त्री जी के अनुशासन, सादगी एवं कर्तव्यनिष्ठा को अपने व्यवहार में उतारें।
उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा, रोजगार, सामाजिक समानता और जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान, अधिकार और अवसर पहुंचाना ही सच्चे अर्थों में महापुरुषों के प्रति श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने आगे कहा कि समाज सुधार केवल किसी एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और संविधान में निहित समानता के मूल्यों को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है। मौके पर उपस्थित रॉकी वर्मा विशाल घोष मोहन पासवान सोनू दास कृष्णा बाउरी थे।

Leave a comment