राजभाषा पखवाड़ा 2026 के अवसर पर दिनांक 01.10.26 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, धनबाद में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के साथ- साथ राजभाषा पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत आयोजित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया | कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित विभिन्न राजभाषा संबंधी प्रतियोगिताओं के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रेरणा पुरस्कार प्रदान किया गया | मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सफल प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया |
विदित हो कि धनबाद मंडल में दिनांक 14.10.26 से 30.10.26 तक राजभाषा पखवाड़ा मनाया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न राजभाषा प्रतियोगिताएँ जैसे- अधिकारी राजभाषा क्विज प्रतियोगिता, कर्मचारियों के लिए हिंदी निबंध प्रतियोगिता, हिंदी टिप्पण एवं प्रारुप लेखन प्रतियोगिता, हिंदी वाक् प्रतियोगिता तथा राजभाषा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इन प्रतियोगिताओं में शामिल प्रतिभागियों में से कुल 36 विजेता अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया |
इसके अतिरिक्त वर्ष 2025-26 के दौरान कार्यालयीन प्रयोग में हिंदी में प्रशंसनीय कार्य करने वाले कुल 10 अधिकारियों तथा 41 कर्मचारियों को भी मंडल रेल प्रबंधक महोदय द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।
कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की खबर