Breaking News

ठाकुर कुल्ही, धैया में रक्तदान शिविर का आयोजन।

Share This News

धनबाद: श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, छठ तालाब, ठाकुर कुल्ही, धैया के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय सांसद श्री ढुल्लू महतो जी एवं सांसद प्रतिनिधि कमल कुमार सिंह, अमरजीत कुमार, कैलाश गुप्ता, मनोज साव और बरटांड मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, महामंत्री रंजीत राणा के द्वारा किया गया। शिविर में करीब 25 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।
रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को ब्लड सेंटर, आइकॉन क्रिटिकल केयर की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
दुर्गा पूजा समिति के सचिव विकास राय ने कहा कि रक्तदान सभी को करना चाहिए, रक्तदान करने से दूसरे को जीवनदान दिया जा सकता है।
ब्लड सेंटर, आइकॉन क्रिटिकल केयर के प्रबंधक श्री नगीना जी की ओर से दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, सचिव विकास राय, कोषाध्यक्ष रंजीत जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि कमल कुमार सिंह एवं सोशल एक्टिविस्ट अभिषेक विश्वकर्मा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रसून पांडे, प्रदीप पाठक, दुर्गा सिंह, संतोष रजक, अजय चौबे, सम्मी कपूर, सुशील सिंह, जगबंधु मंडल, राज कुमार मंडल, किशोर मंडल, सुशील मिश्रा, अनिल सिंह, अनिल शर्मा, बंटी बर्नवाल, शुभम मिश्रा, मनीष मिश्रा, विकाश कनडवे का अहम योगदान रहा।

Leave a comment