Breaking News

बीरभूम में अनुब्रत मंडल के कार्यालय में तोड़फोड़, घर में रोककर युवकों ने दी धमकी

Share This News

संक्षिप्त समाचार

सीउड़ी। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल को बुधवार को कथित तौर पर अपने ही कार्यालय में विरोध और तोड़फोड़ का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार, कुछ युवक उनके घर पहुंचे और उन्हें वहीं रोके रखा, जबकि अन्य युवकों ने उनके कार्यालय में घुसकर कुर्सी-टेबल, एयर कंडीशनर समेत कई सामानों में तोड़फोड़ की। इस दौरान टेबल का शीशा टूटकर उनके चेहरे पर लगने से चोट लगने की भी बात सामने आई है। घटना के दौरान उन्हें धमकी दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। अनुब्रत मंडल लंबे समय से बीरभूम की राजनीति में प्रमुख भूमिका निभाते रहे हैं और कभी जिले के प्रभावशाली नेताओं में उनकी गिनती होती थी। घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज है। फिलहाल तोड़फोड़ के पीछे की वजह, शामिल युवकों की पहचान और पुलिस की कार्रवाई को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

“कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की खबर”

Leave a comment