राजपूत समाज के पदाधिकारियों से मिले राज सिन्हा, बालूडीह कार्यालय के पक्कीकरण की मांग

Share This News

धनबाद। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बुधवार, 30 सितंबर 2026 को राजपूत समाज के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वार्ड पार्षद चुनाव में श्रीमती सुमन सिंह की जीत पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों की ओर से बुके और माला भेंट कर एक-दूसरे का सम्मान किया गया। मौके पर धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के पदाधिकारी और राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमिटी के सदस्य मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के झारखंड प्रदेश प्रधान कार्यालय, बालूडीह मुनीडीह में बने शेड के पक्कीकरण और सौंदर्यीकरण की मांग विधायक के सामने रखी। उन्होंने विधायक मद से वर्तमान शेड का विस्तार करते हुए उसका पक्कीकरण और सौंदर्यीकरण कराने का आग्रह किया, ताकि कार्यालय और परिसर का बेहतर उपयोग हो सके। इस अवसर पर धनबाद-बोकारो क्षेत्रीय राजपूत समाज के अध्यक्ष जन्मजय सिंह, केंद्रीय महामंत्री सिरीश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष अतुल सिंह, कोषाध्यक्ष रामचरित सिंह, सचिव अरविंद राय और जोन अध्यक्ष प्रभात सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा को शॉल और महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, महामंत्री एस.के. सिंह सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमिटी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की ओर से दी गई।

“कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की खबर

Leave a comment