धनबाद सिविल सर्जन डॉ. आलोक कुमार विश्वकर्मा को दी गई भावभीनी विदाई।

Share This News

Anchor:- धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में सिविल सर्जन डॉ. आलोक कुमार विश्वकर्मा के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यालय के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सभी ने उनके कार्यकाल और व्यवहार को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
मीडिया से बातचीत में डॉ. आलोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि उन्हें कभी लगता था कि विभाग के लोग उनसे प्यार नहीं करते, लेकिन आज जिस तरह से सम्मान और स्नेह मिला, वह उन्हें हमेशा याद रहेगा। उन्होंने सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों का आभार जताया।

वहीं कार्यालय में कार्यरत संयुक्त कुमार सहाय ने कहा कि डॉ. आलोक विश्वकर्मा सभी के काफी अजीज रहे हैं और उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। उन्होंने कहा कि डॉ. आलोक नारियल की तरह हैं, ऊपर से सख्त लेकिन अंदर से बहुत सरल और अच्छे इंसान हैं।
समारोह में मौजूद सभी लोगों ने डॉ. आलोक विश्वकर्मा के सुखद भविष्य की कामना की और उन्हें भावभीनी विदाई दी।

Leave a comment