पांडरपाला में सेवा सेतु अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड कैंप भी लगाया गया। धनबाद। पांडरपाला की दास बस्ती में सेवा सेतु अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन धनबाद विधायक राज सिन्हा ने निजी नेत्र अस्पताल के सहयोग से किया। शिविर में स्थानीय लोगों की आंखों की जांच की गई और जांच के बाद मरीजों को कूपन दिए जा रहे हैं, जिसके आधार पर संबंधित अस्पताल में सात दिनों तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलने की बात कही गई। वहीं, 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का कैंप भी लगाया गया, जहां आधार कार्ड के माध्यम से कार्ड बनवाने की सुविधा दी गई। राज सिन्हा ने निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा बंद होने का मुद्दा उठाते हुए स्वास्थ्य मंत्री से बातचीत कर इसे जल्द बहाल कराने का प्रयास करने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और जरूरतमंदों तक सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया गया।
“कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की खबर”