मैथन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गोवंश लदा ट्रक जब्त; 36 गोवंश बरामद

Share This News

निरसा। गोवंश तस्करी के विरुद्ध मैथन पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार शाम गोवंश से भरे एक ट्रक को पकड़ा। जांच के दौरान ट्रक से 36 गोवंश बरामद किए गए।

पुलिस के मुताबिक, इन गोवंशों को दूसरे राज्यों से पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा था। पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश करने से पहले ही पुलिस ने ट्रक को रोक लिया और उसे जब्त कर लिया।

“कुसुम न्यूज़ से सुंदर कुमार की खबर”

Leave a comment