स्वच्छता ही सेवा अभियान के तेरहवें दिन धनबाद मंडल में चलाया गया स्वच्छता अभियान |

Share This News

धनबाद: 29.09.26

दिनांक 29.09.26 को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तेरहवें दिन धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत प्लेटफॉर्मों, यात्री प्रतीक्षालयों एवं शौचालयों की आधुनिक सफाई उपकरणों तथा कीटाणुनाशकों की सहायता से गहन सफाई की गई। इस दौरान यात्रियों एवं स्टेशन परिसर में कार्यरत दुकानदारों को कचरे के उचित निपटान तथा गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। बैनर एवं पोस्टरों के जरिए यात्रियों से डस्टबिन का उचित उपयोग करने, इधर-उधर कचरा न फेंकने एवं स्टेशन परिसर को प्लास्टिक-मुक्त रखने की अपील की गई।

Leave a comment