हाजीपुर – 29.09.2026
विश्व हृदय दिवस के अवसर पर केन्द्रीय सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटना के तत्वाधान में जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल, पटना द्वारा आज पटना जंक्शन के पोर्टिकों में सीपीआर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में पटना जंक्शन में सभी कर्मचारियों व यात्रीगण को सीपीआर अर्थात कार्डियो पल्मोयनरी रिससिटेशन हृदय गति रुकने या सांस बंद होने की स्थिति में जीवन बचाने वाली एक आपातकालीन प्रक्रिया के बारे में बताया गया । इस कार्यक्रम में जय प्रभा मेदांता अस्पताल के निदेशक कार्डियोंलॉजी, डॉ अजय कुमार सिन्हा ने सीपीआर के सभी चरण जैसे कार्डियेक एरेस्ट की पहचान, हाथों से सीपीआर जैसे हैंड्स ऑन प्रैक्टिस पर विस्तारपूर्वक बताया एवं कराया गया।
इस कार्यक्रम में चिकित्सा निदेशक, डॉ. सुबोध कुमार मिश्रा, दानापुर मंडल के ईनएचएम श्री विनय कुमार, जय प्रभा मेदांता अस्पाताल के चिकित्सा निदेशक डॉ रवि शंकर सिंह, निदेशक कार्डियोंलॉजी, डॉ अजय कुमार सिन्हा एवं एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, केयुर पटेल, एसडीआरफ टीम, रेल कर्मचारी एवं यात्रीगण उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में लगभग 300 कर्मचारी एवं यात्रीगण उपस्थित थे।