बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड मामले में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद स्थित MP/MLA कोर्ट ने मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अदालत द्वारा अगली निर्धारित तारीख को रंजय सिंह हत्याकांड का फैसला सुनाया जाएगा। फैसले को लेकर लंबे समय से लोगों की नजर अदालत की कार्रवाई पर टिकी हुई थी।
इस मामले में हर्ष सिंह और नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा को आरोपी बनाया गया था। अदालत में मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सुनवाई पूरी होने के बाद अब निर्णय सुरक्षित रखा गया है। वहीं, नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा पहले से ही रंजय हत्याकांड मामले में जेल में बंद है। रंजय सिंह हत्याकांड के फैसले को लेकर आरोपी पक्ष और मामले से जुड़े लोगों में अब अगली तारीख का इंतजार है। अदालत के निर्णय के बाद ही मामले की आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट होगी।
[2:37 pm, 5/9/2026] Santosh CTN Press Dhn: उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल नगरक्यारी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान, कांग्रेस नेता अशोक सिंह ने जताई खुशी
धनबाद के गोविंदपुर शिक्षक दिवस के अवसर पर गोविंदपुर प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्लस टू हाई स्कूल नगर क्यारी की उत्कृष्ट उपलब्धि को लेकर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय को बेहतर शैक्षणिक एवं आधारभूत प्रदर्शन के लिए जिला प्रशासन और उपायुक्त द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया 15 अगस्त को की गई थी। विद्यालय को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए *एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
शिक्षक दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेता अशोक सिंह विद्यालय पहुंचे और मीडिया से बातचीत करते हुए इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विद्यालय को सम्मानित किया जाना बेहद खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि जब वे जिला परिषद के सदस्य थे, तब उन्होंने इस विद्यालय को गोद लिया था। विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार के सहयोग एवं मेहनत के कारण आज यह विद्यालय इस मुकाम तक पहुंचा है।
अशोक सिंह ने कहा कि कुछ वर्ष पहले विद्यालय में कई तरह की असुविधाएं थीं, लेकिन लगातार प्रयास के बाद यहां सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है। विद्यालय में अब शौचालय समेत कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में करीब 1600 छात्राएं अध्ययनरत हैं, ऐसे में बेहतर आधारभूत सुविधाओं का होना बेहद महत्वपूर्ण है।
उन्होंने विद्यालय की प्रगति पर प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत और समर्पण के कारण विद्यालय ने जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। शिक्षक दिवस के अवसर पर उन्होंने विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं भी दीं।
कुसुम न्यूज से सुंदर की रिपोर्ट