धनबाद बिनोद बिहारी महतो चौक के समीप जमीन विवाद को लेकर लक्ष्मण रवानी ने सांसद ढुल्लू महतो और उनके लिए काम करने वाले भोला साव, सुभाष यादव पर कथित तौर पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है । लक्ष्मण रवानी ने कहा कि हम लोगों को तीन महीने से परेशान किया जा रहा है । कुछ दिनों पहले बिना सूचना का उन लोगों ने मेरे जमीन पर 19 कलम का गढ़ा खोद दिया था जिसके बाद है हम लोगों ने जेसीबी से उसकी भराई की । हमारे जमीन का कुछ कागज ऑनलाइन नहीं चढ़ता था जिसे हम लोगों ने ऑनलाइन चढ़ाया फिर कल जब जमीन में हम लोग बाउंड्री का काम करा रहे थे तो दिन भर काम चलने के बाद शाम में प्रशासन के लोग आए और काम रुकवा दिया और हम लोगों को मारने लगे । ढुल्लू महतो के द्वारा मुझे अपने आवास में बुला के बोला गया कि मुझे 1 करोड़ दो और मेरा जमीन ले लो । हम लोगों का यही कहना है कि जो है हमारे पास बस यही जमीन है हमारे घर में कोई सरकारी जॉब नहीं है अगर ढुल्लू महतो के कारण हमारे बच्चों पर अगर दुख और तकलीफ आएगा तो जब चंद्रमा और सूर्य पर ग्रहण लग सकता है तो ढुल्लू महतो क्या चीज है । 96 डेसिमल जमीन है बिनोद बिहारी चौक पर ।