एनएसयूआई द्वारा चलाया गया छात्र अभियान छात्रों की गूंज

Share This News

धनबाद :गुरुवार को पीके रॉय कॉलेज में विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज रंजन सिंह द्वारा चलाया गया तथा साथ में कुमार गौरव भी मौजूद थे।राज रंजन सिंह ने इस अभियान को ले के छात्रों को बताया कि इस अभियान का मकसद क्या है।छात्रों की समस्याएं सुनना – जैसे हर शाल पेपर लीक,फीस, स्कॉलरशिप, परीक्षा, रोजगार, छात्रों की आवाज को सरकार तक पहुंचाना केंद्रीय सरकार की लापरवाही से हर शाल पेपर लीक का मामला सामने आता है और बहुत से छात्र आत्महत्या कर लेते है लेकिन इसको ले के सरकार ने कोई भी सख्त कार्रवाई नहीं करती है ।
झारखंड के सभी कॉलेज-यूनिवर्सिटी के छात्रों के लिए चलाया गया है ये अभियान इसका मकसद है छात्रों को एक प्लेटफॉर्म देना ताकि वो अपनी बात खुलकर रख सकें और संगठन से जुड़ सकें।मौके कुमार गौरव, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय अध्यक्ष राज रंजन सिंह, पीके रॉय कॉलेज उपाध्यक्ष नवनीत कुमार, गौरव कुमार, ध्रुव, संभव ठाकुर अंकुश,आयुष, अनुराग, राज, ओम,साहिल तथा आदि लोग मौजूद थे।

Leave a comment