अपर्णा पब्लिक स्कूल के नए शाखा का गोविंदपुर में हुआ भव्य उद्घाटन

Share This News

अपर्णा पब्लिक स्कूल के नए शाखा का गोविंदपुर में हुआ भव्य उद्घाटन

धनबाद :शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बना चुके अपर्णा पब्लिक स्कूल के नए और अत्याधुनिक ब्रांच का गुरुवार को गोविंदपुर में भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए विद्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि के.के सिंह के कर -कमलों द्वारा रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि के .के सिंह ,अपर्णा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम नायक, रेणु कौशल , अपर्णा पब्लिक स्कूल जूनियर विंग के निर्देशक करुणेश कौशल, और अपर्णा पब्लिक स्कूल जूनियर विंग (गोविंदपुर) के निर्देशक सोहेल मौजूद थे।​समारोह की शुरुआत स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सरस्वती वंदना से हुई, जिसने वहाँ मौजूद सभी अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया और यह शपथ लिया गया कि हम धरती और कल के भविष्य इन बच्चों को सीचेंगे और अपने चमन को महकाएंगे।

Leave a comment