वर्षगांठ के अवसर पर 8 से 15 जुलाई तक 10 प्रतिशत छूट : सुरेंद्र अरोड़ा
धनबाद :गिफ्ट ,ग्रीटिंग्स कॉर्ड,होम डेकोर, क्रोकरी, देवी देवताओं की मार्बल फिनिश मूर्तियों एवं बच्चों के खिलौनों के प्रमुख प्रतिष्ठान आब्लाइज की छब्बीसवीं वर्षगांठ बैंक मोड़, राजेन्द्र मार्केट में बड़ी धूम धाम से मनाई गई l कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा एवं संचालक सुरेंद्र अरोड़ा के पिताजी जगदीश लाल अरोड़ा ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर की।संचालक सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि आज से छबीस वर्ष पुर्व तत्कालीन सीबीआई डीआईजी राकेश अस्थाना के द्वारा इसका उद्घाटन हुआ था तब से ग्राहकों को उच्च क्वालिटी एवं अच्छी सेवा प्रदान की जा रही है, इसी कारण से ओब्लाइज पर ग्राहकों का भरोसे और विश्वास दिनों दिन बढ़ता रहा है l वर्षगांठ के अवसर पर प्रत्येक सामानों पर आठ जुलाई से पन्द्रह जुलाई तक दस प्रतिशत की छूट रहेगी।
इस प्रतिष्ठान की शुरुआत बैंक मोड़ से हुई ग्राहकों की सुविधा को देखते हुऐ तीन वर्ष पुर्व दूसरा शोरूम ब्रह्मदेव चैम्बर कोला कुसमा सरायढेला मे भी खोला गया है। जब से ओबलाइज खुली है धनबाद वासियों को शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ी हमारे यहां सभी प्रकार के गिफ्ट आइटम, शो पीस, होम डेकोर, बेल्ट,वॉलेट, क्रिस्टल शो पीस, फ्लावर वाश, फ़ोटो फ्रेम, परफ्यूम , क्रोकरी,देवी देवताओं की मार्बल फिनिश एवं ब्रास की मूर्तियां, आर्टिफिशियल फ्लॉवर, सॉफ्ट टॉय, बैट्री ऑपरेटेड टॉय* एवं सभी प्रकार के घर सजाने के सामान उपलब्ध हैं l इस अवसर पर पूरा अरोड़ा परिवार, मित्र, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी गण उपस्थित थे भारत अरोड़ा, गीतारानी अरोड़ा,अशोक अरोड़ा, पूजा अरोड़ा, डिम्पल अरोड़ा,शेखर अरोड़ा, गरिमा अरोड़ा,प्रमोद गोयल, लोकेश अग्रवाल, संदीप मुखर्जी, विकाश पटवारी, शक्ति प्रसाद,लक्षित अरोड़ा,अक्षत अरोड़ा,दीपक कुमार, छोटू कुमार, विनोद कुमार, मनीषा कुमारी, कशिश कुमारी सभी उपास्थित थे।