धनबाद में 21 जुलाई को कामरेड ए के राय की पुण्यतिथि भव्य रूप से मनाई जाएगी

Share This News

धनबाद: बुधवार को पुराना बाजार टेम्पल रोड स्थित धनबाद कार्यालय मे काॅ.ए.के.राय स्मारक समिति का एक अतिआवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष काॅ.हरिप्रसाद पप्पू कि अध्यक्षता मे हुई। बैठक मे कुछ महत्वपूर्ण फैसला लिया गया की 21 जुलाई 2026 को काॅ.ए.के.राय के पुण्यतिथि जिले में विभिन्न जगह भव्य रूप से मनाई जाएगी।इसके साथ धनबाद पार्टी कार्यालय मे माल्यार्पण एंव विचार गोष्टी का आयोजन किया जायेगा।इसके पूर्व सरायढेला स्थित केंद्रीय अस्पताल उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया जायेगा।
स्मारक समिति का विस्तार करते हुए कुछ साथियो को नये रूप से जिम्मेदारी देते हुए सर्वसम्मति से स्मारक समिति के सचिव के रूप काॅ.सम्राट चौधरी,सह सचिव काॅ.सुभाष चटर्जी, वरीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण कुमार, उपाध्यक्ष सुवास प्रसाद सिंह, प्रशुन दास गुप्ता,संगठन सचिव विजय कुमार पासवान, राणा चटराज एंव सह कोषाध्यक्ष कल्याण चक्रवर्ती को समिति मे रखी गई। इनके अलावे राजकुमार रवानी,गुड्डू रजक, विकास साव को कार्यकारिणी सदस्य बनाई गई। सर्वसम्मति से यह भी निर्णय लिया गया काॅ.ए.के.राय मेमोरियल ट्रस्ट का निर्माण करते हुए टेम्पल रोड स्थित धनबाद कार्यालय को ट्रस्ट के नाम से करते हुए काॅ.ए.के.राय के नाम से संग्रहालय विकसित किया जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष काॅ.हरिप्रसाद पप्पू ने कहा कि मौजूदा देश एंव झारखंड कि वर्तमान मे विकट परिस्थिति मे काॅ.ए.के.राय का विचार और भी प्रासंगिक हो चुकी है।उनके चरित्र, संघर्ष एंव ईमानदारी से विशेषकर आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा लेने कि जरूरत है।उनकी समाजवादी दिशा हर प्रकार के शोषण एंव जुल्म से मुक्ति का एक मात्र रास्ता है।बैठक मे मुख्य रूप से समिति के कार्यकारी अध्यक्ष काॅ.बिंदा पासवान,आनंदमयी पाल, सुभाष चटर्जी, सम्राट चौधरी,सुवास प्रसाद सिंह, विजय कुमार पासवान, राणा चट्टराज, जयदीप बनर्जी, विश्वजीत राय, बुटन सिंह, अजय महतो,विकास साव, गुड्डू रजक, कल्याण चक्रवर्ती, अखिलेश महतो आदि उपस्थित थे ।

Leave a comment