धनबाद /पटना: सोमवार को 7 सर्कुलर रोड पटना में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह जदयू पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पार्टी के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार से धनबाद जदयू के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल के साथ उनके आवास में मिले।नीतीश कुमार ने प्रतिनिधि मंडल से झारखंड में पार्टी के वर्तमान राजनीतिक हालात का फीडबैक लिया। वहीं उन्होंने झारखंड में पार्टी का संगठन विस्तार कर और मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया।