Breaking News

आज मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा बरकाकाना स्टेशन एवं बरवाडीह केंद्रीय विद्यालय का किया गया निरीक्षण |

Share This News

धनबाद – 03.07.26
आज मंडल रेल प्रबंधक श्री अखिलेश मिश्र द्वारा बरकाकाना स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर, पार्किंग क्षेत्र, कोचिंग लाइन तथा कंट्रोल कार्यालय का जायजा लेते हुए यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था, स्वच्छता, रखरखाव कार्यों एवं उपलब्ध आधारभूत संसाधनों की गहन समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा एवं संरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने, यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार लाने तथा परिचालन दक्षता एवं कार्यकुशलता को और सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बरवाडीह स्थित केंद्रीय विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया गया। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने तथा परिसर की सुरक्षा एवं स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |

Leave a comment