पहला कदम के बच्चों के लिए अडानी फाउंडेशन के गौतम अडानी का आशीर्वाद स्वरुप विशेष उपहार

Share This News

धनबाद :अडानी फाउंडेशन के गौतम अडानी का जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के लिए एक विशेष खुशी लेकर आया। दिव्यांग बच्चों के प्रति उनका स्नेह, अपनापन और समर्पण हमेशा से प्रेरणादायक रहा है। बच्चों के लिए उनका प्यार वास्तव में अलग और अनुकरणीय है।
अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर गौतम अडानी ने पहला कदम संस्थान के दिव्यांग बच्चों के आवागमन की सुविधा हेतु दो टाटा मैजिक वाहन प्रदान किए। यह सहयोग बच्चों के लिए उपहार आशीर्वाद स्वरुप है। इससे बच्चों को स्कूल तथा अन्य गतिविधियों में आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।पहला कदम परिवार ने गौतम अडानी के इस सराहनीय योगदान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया । स्कूल की प्रवक्ता ने कहा हमें केवल उम्मीद ही नहीं, बल्कि पूरा विश्वास है कि वे आने वाले समय में भी दिव्यांग बच्चों के बेहतर भविष्य और उनके कल्याण के लिए ऐसे ही प्रेरणादायक कार्य करते रहेंगे।
गौतम अडानी को स्कूल की सचिव अनीता अग्रवाल, सुपरवाइजर कौशल अग्रवाल और पुरे पहला कदम परिवार ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं उनके स्वस्थ, सुखमय और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ की ।

Leave a comment