अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने गोपाल यादव

Share This News

धनबाद :मंगलवार को धनबाद में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा झारखंड इकाई के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गोपाल यादव का अभिनंदन एल सी रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में किया गया । समारोह में सैकड़ों की संख्या में सदस्य मौजूद रहे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि आज दिल्ली से चलकर हमारे संयुक्त मोर्चा के चेयरमैन डॉ. ओम सुधा आए है और मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है मुझे झारखंड के अधिवक्ताओं , डॉक्टरों शिक्षित युवाओं समेत एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यक लोगों का समर्थन और प्यार मिला है । मैं सभी के सहयोग से संयुक्त मोर्चा को पूरे झारखंड में फैलाने, एकजुट करने का काम करूँगा। हमारे लोगो का जो शोषण या शोषित करने का अगर काम किया जायेगा तो उसको मुंह तोड़ जवाब देने का काम करेंगे। आगे कहा की बस्ताकोला के रहने वाले उमेश यादव की हत्या के बाद रोड जाम कर उसके हत्यारे को पकड़ने और मुआवजा का काम हमारे मोर्चा द्वारा किया गया । धनबाद में जो शिक्षा व्यस्था में आरक्षण होने के बावजूद एडमिशन में फर्जीवाड़ा है उस मुद्दे को उठाने का काम करेंगे। जो युवा साथी भटक चुके है उनको मुख्य धारा में लाने का काम करूंगा ।कार्यक्रम में संयुक्त मोर्चा के चेयरमैन ओम सुधा, राष्ट्रीय सचिव महेश यादव, नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष गोपाल यादव,प्रदेश महासचिव छोटन प्रसाद राम,धनबाद महिला जिलाध्यक्ष ललिता देवी, सचिव रजनी देवी, धनबाद जिलाध्यक्ष अशोक चन्द्रवंशी ,प्रदेश सचिव जय प्रकाश यादव, प्रदेश प्रवक्ता मुमताज कुरेशी,प्रदेश संरक्षक प्रो. बीएन राय, गणपत महतो,पारस यादव, अधिवक्ता राकेश यादव, अधिवक्ता विरेंद्र रजक,डॉ. दिलिप कुमार, कामता प्रसाद को मंच पर पुष्पगुच्छ देकर व अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Leave a comment