धनबाद: 14.05.26
दिनांक 13.05.2026 को श्री जॉर्ज बारला, टीटीआई/धनबाद, गाड़ी संख्या 18604 गोड्डा–रांची एक्सप्रेस में ड्यूटी पर कार्यरत थे। टिकट जांच के दौरान बी-1 कोच के बर्थ संख्या 05 पर एक यात्री बैठा पाया गया। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम “नाग मणि शर्मा” बताते हुए स्वयं को पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय हाजीपुर का सतर्कता निरीक्षक बताया। बातचीत के दौरान उसकी गतिविधियाँ संदिग्ध प्रतीत होने पर टीटीआई द्वारा अपने सहकर्मियों से जानकारी प्राप्त की गई, जिसमें इस नाम का कोई सतर्कता निरीक्षक हाजीपुर में कार्यरत नहीं पाया गया। इसके उपरांत यात्री से पहचान पत्र प्रस्तुत करने को कहा गया, परंतु वह पहचान पत्र दिखाने में आनाकानी करने लगा। बाद में पुलिस को सुपुर्द करने की चेतावनी दिए जाने पर उसने अपना पहचान पत्र प्रस्तुत किया। जांच के दौरान पहचान पत्र एवं आधार कार्ड में उसका नाम “नागमणि कुमार” पाया गया, जो उसके द्वारा बताए गए नाम से भिन्न था। इसके पश्चात यात्री को विधिवत टिकट बनवाने हेतु निर्देशित किया गया। प्रारंभ में उसने कोच छोड़ने की बात कही, परंतु नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उससे ₹1336/- का ईएफटी शुल्क प्राप्त किया गया तथा बी-1 कोच में खाली बर्थ संख्या 19 आवंटित की गई। श्री जॉर्ज बारला की सतर्कता, सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा से न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित हुआ, बल्कि रेल प्रशासन की सुरक्षा एवं पारदर्शिता व्यवस्था भी परिलक्षित हुई।