धनबाद के लोगों के लिए अब डेंटल केयर से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं और बेहतर इलाज पहले से ज्यादा आसान होने जा रहा है। शहर में आज “वैष्णव डेंटल क्लिनिक” का भव्य शुभारंभ किया गया, जहां मरीजों के लिए अत्याधुनिक मशीनों और अनुभवी डॉक्टरों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
शहर के बीचों-बीच खुले इस नए डेंटल क्लिनिक का उद्घाटन काफी उत्साह और धार्मिक विधि-विधान के साथ किया गया। उद्घाटन के मौके पर स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों और गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही। क्लिनिक को आकर्षक तरीके से सजाया गया था और पूरे माहौल में खुशी का माहौल देखने को मिला।
“वैष्णव डेंटल क्लिनिक” में दांतों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का इलाज आधुनिक तकनीक के जरिए किया जाएगा। यहां दांतों की सफाई, रूट कैनाल, दांत निकालना, कैप फिटिंग, बच्चों के दांतों का इलाज समेत कई सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। क्लिनिक के संचालक डॉ. विक्रांत वैष्णव ने बताया कि उनका उद्देश्य लोगों को कम खर्च में बेहतर और भरोसेमंद इलाज उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि आज भी कई लोग दांतों की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से बाद में बड़ी परेशानियां सामने आती हैं। ऐसे में समय पर सही इलाज बेहद जरूरी है। इसी सोच के साथ इस क्लिनिक की शुरुआत की गई है ताकि मरीजों को आधुनिक और बेहतर सुविधा एक ही जगह पर मिल सके।
उद्घाटन समारोह के दौरान आए लोगों ने भी क्लिनिक की व्यवस्था और सुविधाओं की सराहना की और कहा कि इससे आसपास के लोगों को काफी फायदा मिलेगा। अब मरीजों को बेहतर डेंटल ट्रीटमेंट के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।