धनबाद में सर्विस सेंटर गेट पर संदिग्ध बम मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Share This News

धनबाद : शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित प्रेमसंस हौंडा सर्विस सेंटर के मुख्य गेट के समीप गुरुवार सुबह बम जैसी संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध वस्तु को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मामले की जानकारी मिलते ही राज सिन्हा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि धनबाद में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है और आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से त्वरित कार्रवाई कर मामले का जल्द उद्भेदन करने की मांग की।

वहीं सरायढेला थाना के एसआई अनूप कुमार ने बताया कि बम होने की सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। सीसीटीवी फुटेज की जांच में गेट के पास बम जैसी वस्तु दिखाई दे रही है, जिसे जब्त कर लिया गया है। जमीन पर बारूद जैसे पाउडर के अंश भी पाए गए हैं। हालांकि इस घटना में किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहन जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की पुनः पड़ताल की जा रही है।
फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस संदिग्ध वस्तु की जांच कर उसके वास्तविक स्वरूप का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a comment