Breaking News

धनबाद: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक सम्पन्न, 22 नियुक्तियों पर की गई अनुशंसा

Share This News

धनबाद: 5 फरवरी 2025आज दिनांक 5 फरवरी 2025 को उपायुक्त और जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कुल 22 आवेदकों के अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गई।बैठक में सुश्री मिश्रा ने आवेदकों द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र, अभिभावक का मृत्यु प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता, जाति, आवासीय, चरित्र प्रमाण पत्र, परिवार के सदस्यों की जानकारी, एनओसी, और संबंधित विभागों में रिक्त पदों की जानकारी ली। सभी दस्तावेजों का सत्यापन करने के बाद, अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए 22 मामलों पर सुनवाई की गई और अनुशंसा की गई।

बैठक के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से 7, जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से 1, सिविल सर्जन कार्यालय से 1, समाहरणालय से 1, बीआईटी सिंदरी से 2, एपीपी कार्यालय से 1, पथ प्रमंडल से 2, एसएनएमएमसीएच से 1, मेडिकल कॉलेज से 1, बीएसएफ से 2, एनएच से 1, जैप से 1 और कल्याण विभाग से 1 प्रस्ताव पर नियुक्ति की अनुशंसा की गई।

बैठक में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा के अलावा एसएसपी श्री एच पी जनार्दनन, डीआरडीए निदेशक श्री राजीव रंजन, एडीएम सप्लाई श्री जियाउल अंसारी, स्थापना उप समाहर्ता श्री दिलीप खलखो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री मुकेश बाउरी, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री नियाज अहमद, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निशु कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री आयुष कुमार सहित अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a comment