धनबाद :सीबीएसई नई दिल्ली द्वारा 12वीं बोर्ड का परीक्षा फल प्रकाशित कर दिया गया है, जिसमें बड्स गार्डेन स्कूल दलूडीह ,राजगंज का रिजल्ट काफी शानदार रहा । विद्यालय में कुल 180 बच्चों ने परीक्षा दिया था, जिसमें 172 बच्चों ने सफलता प्राप्त किया है। 12वीं विज्ञान में विद्यालय की छात्रा श्रेया किशोर ने 96.4% नंबर प्राप्त कर विद्यालय की साइंस टॉपर बनी, जबकि दूसरे स्थान पर प्राची चौरसिया 92.4% एवं तीसरे स्थान पर अंशु आनंद 92% रहा।12वीं वाणिज्य में अनु कुमारी ने 85% नंबर लाकर कॉमर्स टॉपर रही, जबकि दूसरे स्थान पर अभिषेक कुमार 80.4% एवं तीसरे स्थान पर सत्यम कुमार 74% लाकर रहे। इसी प्रकार से 12वीं कला में मेघा कुमारी ने 92% लाकर विद्यालय की आर्ट्स टॉपर रही एवं जूही भारती 84.4% लाकर दूसरे स्थान पर एवं मुस्कान शर्मा 82.2% लाकर तीसरा स्थान पर रही। बच्चों के इस सफलता पर विद्यालय में उत्साह का माहौल हैं ,एवं विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद चौरसिया एवं विद्यालय के चेयरमैन ए के पाल , निर्देशिका गौरी देवी एवं अन्य शिक्षक मनोज ठाकुर, सोमन दे, शिवम भारद्वाज, बबीता रानी, रजिया बानो, स्वाति साव, पुष्पा दुबे, जिया उल हक आदि ने बच्चों को शुभकामनाएं दी एवं उनके उज्जवल भविष्य का कामना की।