धनबाद:संत मेरी चर्च स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जूनियर वर्ग में अनन्या चौधरी, तृप्ति कुमारी, अंशुमन कुमार एवं अमित सिंह को पुरस्कृत किया गया। वहीं सीनियर वर्ग में सानू कुमार, दीपिका मरांडी, शैलवी भारद्वाज, हबीबा प्रवीण एवं पवन कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।विद्यालय के प्राचार्य अशोक तिवारी ने कहा कि स्कूल बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अजीत होरो, प्राचार्य अशोक तिवारी, शिक्षक शंकर, बबीता, मंज, नैना सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।